बॉलीवुड

TBMAUJ Box Office Day 16: शाहिद-कृति का दबदबा रहा कायम, 16वें दिन करोड़ों उड़ा ले फिल्म

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शनिवार को गर्दा उड़ा दिया। 16वें दिन कलेक्शन करोड़ों के पार हुआ...
less than 1 minute read
Feb 25, 2024
teri_baaton_mein_aisa_uljha_jiya_box_office_collection_saturday_day_16_shahid_kapoor_.jpg
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने शनिवार को किया धासूं कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: शनिवार को शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) की स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। फिल्म रिलीज के 2 हफ्ते बाद ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इन दिनों फिल्म, यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से भी जबरदस्त टक्कर ले रही है। शुक्रवार को भी इस फिल्म ने तूफानी कमाई की थी अब शनिवार के आंकड़े भी आ गए हैं। Sacnilk के अनुसार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने करोड़ों में कलेक्शन किया है...


Sacnilk के ट्रेड के अनुसार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 24 फरवरी को रिलीज के 16वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 70 करोड़ के पार हो गया है।

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कलेक्शन को देश माना जा रहा है कि ये फिल्म इस वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी और जल्द 100 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लेगी।

Published on:
25 Feb 2024 08:29 am