बॉलीवुड

थलाइवी मेकर्स ने MGR की 104 वीं जयंती पर दिया अनूठे अंदाज में ट्रिब्यूट

थलाइवी मेकर्स ने एमजीआर की 104 वीं जयंती पर दिया अनूठे अंदाज में ट्रिब्यूट
less than 1 minute read
• •
Jan 17, 2021
,
थलाइवी मेकर्स ने MGR की 104 वीं जयंती पर दिया अनूठे अंदाज में ट्रिब्यूट,थलाइवी मेकर्स ने MGR की 104 वीं जयंती पर दिया अनूठे अंदाज में ट्रिब्यूट

थलाइवी के निर्माताओं ने तमिलनाडु के थलाइवा कहे जाने वाले भारत रत्न एमजी रामचंद्रन को अनूठे अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। दरअसल, फ़िल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फोटोज के माध्यम से फिल्मों और राजनीतिक जगत में एमजीआर के 50 साल के सफर को दर्शाया है। इसी के साथ थलाइवी में एमजीआर का किरदार निभाने जा रहे अभिनेता अरविंद स्वामी का भी फर्स्ट लुक जारी किया है।

जानकारी के अनुसार राजनीतिक पार्टी अन्नाद्रमुक के संस्थापक एवं तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन की 17 जनवरी को 104 वीं जयंती है। जिसके चलते पूरा राजनीतिक जगत उन्हें याद कर नमन कर रहा है।इसी के तहत थलाइवी के मेकर्स ने भी एमजीआर को याद किया। ऐसे में 45 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कंगना रनौत और अरविंद स्वामी भी एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के माध्यम से उस जमाने को दर्शाया गया है। जब जयललिता और एमजीआर दोनों सुपरस्टार थे और फैंस के दिलों पर राज करते थे।

Published on:
17 Jan 2021 05:12 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान