बॉलीवुड

बॉलीवुड के 5 स्टार्स जिनकी दोस्ती के बारे में शायद नही जानते होगें आप

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर हैं सबसे खास दोस्त प्रियंका और अर्पिता एक दूसरे के दोस्त ही नहीं, बल्कि बहने हैं।

2 min read
Nov 29, 2019
,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जहां एक्टर या एक्ट्रेस जब एक साथ काम करते है तो उनके बीच लड़ाई झगड़े भी होते है तो वही दोस्ती भी हो जाती है। लेकिन यह दोस्तारा फिर कुछ समय का नही बल्कि हमेशा के लिए बन जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में काफी अच्छे दोस्त हैं। आइए आपको हम एक-एक करके उन सभी दोस्तों की जोड़ी के बारे में बताते हैं।
1 अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर
एक समय था जब फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में इन दोनों की कैमेस्ट्री को देख अलग अलग चर्चे होने लगे थे लेकिन इस जोड़ी को कई और जगहो पर देखा गया। जिसके बाद इन्होनें अपने दोस्ताना के बारे में भी अपने फैंस से खुलासा भी किया था आज भले ही अनुष्का ने शादी कर ली है पर अपने इस दोस्त को भूलती नही हैं।

2 परिणीति चोपड़ा और संजना बत्रा
परिणीति चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने हर रिश्ते को काफी गंभीरता से लेती हैं। फिर चाहे वह उनके प्रेम प्रसंग हो या फिर दोस्ती का रिश्ता ही क्यों ना हो। आप अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नजर डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वह संजना बत्रा उनके कितनी नजदीक हैं।

3 करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा
करीना कपूर भले ही इतने बड़े घराने की मल्लिका बन चुकी हों। पर वो अपने दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ समय बिताना भूलती नही हैं। इन दोनों की दोस्ती के बारे में आज पूरा बॉलीवुड अच्छी तरह से जानता है।

4 आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
इन दोनों के बारे में शायद बहुत ही कम लोग जानते होगें कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ आपस में काफी अच्छे दोस्त है। शूटिंग के अलावा यह दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करते हैं।

5. प्रियंका चोपड़ा और अर्पिता खान शर्मा
प्रियंका चोपड़ा भले हॉलीवुड की मेम बन चुकी हों पर वह कभी भी अपने पुराने दोस्तों से कनेक्ट रहना नहीं भूलती हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका और अर्पिता एक दूसरे के दोस्त ही नहीं, बल्कि बहने हैं।जब अर्पिता ने आहिल को जन्म दिया था तो मासी प्रियंका अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और अपना सारा काम छोड़कर उससे मिलने के लिए पहुंच गईं।

Published on:
29 Nov 2019 05:34 pm
Also Read
View All