बॉलीवुड

बॉलीवुड की वो बड़ी एक्ट्रेस जिन्होंने शादी के बाद नही बदला अपना सरनेम, बताई ये वजह!

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने जहां शादी के बाद अपने नाम के बाद बच्चन जोड़ा तो प्रियंका बन गईं मिसेज़ जोनस, लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने नही बदला अपना सरनेम

3 min read
Jul 06, 2021
change their name after marriage

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सेलेब्स की शादिंया हमेशा से ही चर्चे पर बनी रही हैं। फिर चाहे बात किसी बड़ी अभिनेत्री की हो, या फिर आज के उभरती एक्ट्रेस की सभी ने अपने-अपने तरीके से शादी करके अपने घर को बसाया है। एक्ट्रेस भले ही पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी के बंधन में बधीं है। लेकिन एक रिवाज को उन्होंने निभाने से इंकार किया है और वो है ,अपने नाम के साथ पति के सरनेम को जोड़ना। जिस तरह से ऐश्वर्या ने अपने नाम के बाद बच्चन जोड़ा, तो प्रियंका बन गई मिसेज़ जोनस। लेकिन कई सेलेब्स ने अपने सरनेम को बदलना ठीक नहीं समझा है। आइये जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने नाम बदलने को लेकर दी ये प्रतिक्रिया।

विद्या बालन

फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन का नाम आज के समय की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। इन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। एक इंटरव्यू में जब उनसे सरनेम बदलने की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि जिस तरह सिद्धार्थ रॉय कपूर सिद्धार्थ बालन रॉय कपूर नहीं बन सकते है वैसे ही वह भी विद्या बालन ही रहेंगी।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने हैंडसम विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इटली में हुई इस शाही शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। अब तो दोनों की एक बेटी भी है। अनुष्का और विराट कोहली को आज भले ही विरुष्का के नाम से जाना जाता हैं लेकिन असल ज़िन्दगी में अनुष्का ने सरनेम में कोहली नहीं जोड़ा है।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति ने Gene Goodenough से साल 2016 में शादी की थी। प्रीति से जब मीडिया में उनके उपनाम बदलने के बारे में पूछा गया था तब, उन्होंने ट्वीट किया,”मुझे लगता है कि मैं किसी की पत्नी की तुलना में अपने पिता की बेटी रही हूं, तो इसलिए मैं अभी इसे नहीं बदल रही हूं”।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल और अक्षय कुमार की शादी 7 जनवरी, 2001 को हुई थी। आज के समय में ये जोड़ी अपने दोनों बच्चों के साथ बहुत खुश हैं। सरनेम बदलने की बात की जाए तो ट्विंकल भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला।

Published on:
06 Jul 2021 03:33 pm
Also Read
View All