बॉलीवुड

गुज़रे ज़माने की इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्ड तस्वीरों से मचाई था तहलका ,जानें कौन थीं वो

मधुबाला ने फिल्म तराना शानदार अभिनय किया सबसे बोल्ड सितारों में एक थीं हेलन
2 min read
feature.jpg
,,

नई दिल्ली। बॉलिवुड में आज की एक्ट्रेस बिना बोल्ड सीन दिये अपनी फिल्म को पूरा नही मानती है। इसलिये वो अक्सर ऐसे सीन देकर हर किसी को अपनी दीवाना बना लेती है और इसी वजह से उनकी बेल्ड तस्वीरे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इस बोल्च लुक की शुरूआत कब से और किन एक्ट्रेस से शुरू हुई है। 70, 80 और 90 के दशक के ज़माने की कुछ हीरोइनों ने इसकी शुरूआत करके बॉलीवुड के इस बड़े पर्दे के रंगीन बना दिया था। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही बोल्ड और बिंदास अभिनेत्रियों से।
शर्मिला टैगोर
बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली चुलबुली सी दिखने वाली शर्मिला टैगोर उस दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने समय के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया। इतना ही नहीं, उस ज़माने में बिकनी पहनकर उन्होंने तहलका मचा दिया था।

रेखा
बॉलीवुड की ये सदाबहार दिखने वाली अभिनेत्री रेखा भले ही आज साड़ी में लिपटे नज़र आती हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी था कि वो बोल्ड किरदार भी निभाती थीं। जिससे उनकी खूबूसरती के लोग दिवाने हो जाते थे। इन्हीं हॉट तस्वीरे को बाद से रेखा का ऐसा ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ कि वो हिंदी सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर छा गईं।

डिंपल कपाडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया की फिल्म बॉबी को आज तक कोई भूल नही पाया है जिसमें उन्होनें मात्र 16 साल की उम्र में ही बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। हालांकि, राजेश खन्ना से शादी के बाद उन्हें फिल्में छोड़नी पड़ी। जल्द ही उनका रिश्ता टूट गया और उन्होंने बॉलीवुड में दोबारा एंट्री ली।

हेलन
हिंदी सिनेमा में कैब्रे डांसर के रूप में मशहूर रही हेलन की अदाओं पर लोग फिदा हो जाते थे। उस ज़माने की सबसे बोल्ड सितारों में एक थीं हेलन। उन्हें पहला ब्रेक ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने से मिला। जिसमें उन्होनें अपने गाने से धूम मचा दी थी। वो 700 से ज़्यादा फिल्मों में डांस कर चुकी हैं।

मधुबाला
हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन अभिनेत्री मधुबाल भी अपने समय से काफी आगे की थी। मुस्लिम परिवार में जन्मी मधुबाला ने फिल्म तराना, मिस्टर एंड मिसेज 55 और मुग्ले आज़म में शानदार अभिनय किया। बहुत कम उम्र में मधुबाला इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

Updated on:
29 Nov 2019 03:54 pm
Published on:
29 Nov 2019 03:53 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी