
नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। योग देश में नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। फिट रहने के लिए आम से लेकर खास तक सभी योग का सहारा ले रहे हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने योग कर खुद को फिट रखा हुआ है।
मलाइका अरोड़ा
फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर आता है। मलाइका 47 साल की हो गई है और आज भी वो अपनी बोल्डनस और हॉटनेस से लोगों के होश उड़ा देती हैं। मलाइका की फिटनेस की वजह योगा है। मलाइका को अक्सर योगा करते हुए ही स्पॉट किया जाता है। मलाइका सोशल मीडिया पर योगा करते हुए एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर भी खुद को फिट रखने के लिए योगा करती हैं। जब करीना पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। तब भी उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए योग का ही सहारा लिया था। दूसरी प्रेग्नेंसी में भी बेबो योगा करती हुईं दिखाई दी थीं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस की वजह से भी जानी जाती है। शिल्पा भी खुद को फिट रखने के लिए रोज़ाना योग करती हैं। शिल्पा अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन 45 साल की हो गई हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग भी योग पोज करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर सुष्मिा सेन की योग तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होती है।
बिपाशा बासु
एक्ट्रेस बिपाशा बासु बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए योग का ही इस्तेमाल करती हैं। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग भी योग करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं और अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।