बॉलीवुड

कटरीना कैफ से लेकर सुष्मिता सेन तक, इन एक्ट्रेसेस के साथ हुई सरेआम छेड़छाड़

बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी आसान नहीं होती है। कभी-कभी स्टारडम भी उनके लिए मुसीबत का कारण बन जाता है। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के साथ, जिन्हें भीड़ में लोगों ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 5:34 PM IST
bollywood_celebs.jpg
These Bollywood actresses were molested in public by people

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी भी आसान नहीं होती है। उन्हें फिल्मों के जरिए स्टारडम तो मिल जाता है लेकिन कभी-कभी यही स्टारडम उनके लिए मुसीबत बन जाती है। सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि सेलेब्स किसी इवेंट में शामिल होने के लिए जाते हैं लेकिन उन्हें देखने के लिए इस कदर भीड़ उमड़ पड़ती है कि उनकी सिक्योरिटी को उन्हें सेफ रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार सिक्योरिटी होने के बावजूद एक्ट्रेसेस के साथ सरेआम बदसलूकी हो जाती है। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे-

कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। फिल्मों के अलावा वह अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक बार वह दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता आई हुई थीं। उन्हें देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने कटरीना से बदसलूकी कर दी थी।

करीना कपूर
करीना कपूर को लेकर भी लोगों के बीच काफी दीवानगी देखने को मिलती है। एक बार वह किसी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए गई थीं। इवेंट खत्म होने के बाद जब करीना बाहर निकलीं तब एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया। इसके बाद करीना की सिक्योरिटी ने शख्स को वहां से बाहर निकाला।

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी भीड़ में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इसका खुलासा खुद सुष्मिता ने किया था। वह पुणे में एक ज्वैलरी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने गई थीं। यहां पर एक कम उम्र के लड़के ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जिसे सुष्मिता ने पकड़ लिया और समझाकर छोड़ दिया।

अमीषा पटेल
फिल्म कहो न प्यार है से अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। अमीषा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो हर कोई उनकी खूबसूरती देखकर उनका दीवाना हो गया। साल 2015 में अमीषा ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के लिए यूपी के गोरखपुर गई थीं। यहां पर एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया। जिसके बाद गुस्से में एक्ट्रेस ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन