बॉलीवुड

जब इन सितारों के नखरें फ्लाइट में थे चरम पर, किसी ने होस्टेस पर चिलाया तो किसी ने पैसेंजर को दी गालियां

बॉलीवुड के सितारों के नखरों के बारे में हर कोई बाकिफ है, ये ना सिर्फ फिल्म के सेट पर बल्कि फ्लाइट में भी नखरें दिखाते हुए पाए गए है। आइये जानते है उन सेलेब्स के बारें में जिन्होंने नखरें दिखाने में हद ही कर दी।

3 min read
Aug 12, 2021
,,,,

अक्सर बॉलीवुड हस्तियों को एयर पोर्ट पर अपने पर्सनल या प्रोफेशनल काम से ट्रवल करते हुए स्पॉट किया जाता है। हमेशा ऐसा देखा जाता है कि जब भी कोई सेलेब एयर पोर्ट पर स्पॉट किया जाता है तो वह पैपराज़ी का गर्मजोशी और मुस्कान के साथ स्वागत करते हैं। लेकिन फ्लाइट में बैठने के बाद कई खबरें ऐसी भी सामने आई है जिसमें इन सेलेब्स के नखरें के बारे में बताया गया है।कई बार ऐसा भी हुआ है जब प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और कंगना रनौत जैसे सेलेब्स फ्लाइट में नखरे करते हुए पकड़े गए है और इस कारण वह सुर्खियों में भी पाए गए है।

एक बार प्रियंका की एक साथी यात्री के साथ खटरट हो गई थी, जिसने फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान फोन पर बात करने को लेकर और लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि प्रियंका ने कथित तौर पर उन्हें गालियां दीं थी। हालांकि प्रियंका ने इस घटना से इनकार किया था और यात्री को अटेंशन सीकर बताया था।

इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शुमार है। दरअसल, एक बार रणवीर ने फ्लाइट अटेंडेंट पर अपना आपा खो दिया था, जब उसने उन्हें मांसाहारी के बजाय शाकाहारी भोजन दे दिया था। जाहिर तौर पर, अटेंडेंट पहले रणवीर से उनके पसंद के भोजन के बारे में पूछा था, लेकिन बताया जाता है कि रणवीर को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या चाहते है और उन्होंने कुछ समय मांगा था।

मिस वलर्ड और बच्चन फैमली की बहू ऐश्वर्या राय के भी फ्लाइट में नखरें की खबरें सामने आ चुकि है। दरअसल, फ्लाइट के दौरान ऐश्वर्या कथित तौर पर काफी डिमांडिंग हैं। वह फ्लाइट अटेंडेंट को एक-एक करके उपलब्ध डिश दिखाने के लिए कहती रहती है और फिर वह फूड आइटम चुनती है जो देखने में आकर्षक हो।

कंगना रनौत भी कम नखरें नहीं देती है जब वो हवाई यात्रा कर रही होती है तो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना उन एयर होस्टेस को काफी परेशान करती हैं, जो फ्लाइट में उनकी जरूरतों को ध्यान देती है। वह कथित तौर पर उन्हें आगे-पीछे करती रहती है और यहां तक कि अक्सर वह अटेंडेंट से अपने मैनेजर जो इकोनॉमी क्लास में होता है उनकी जरुरतों की जांच करने के लिए कहती है।

कैटरीना कैफ जाहिर तौर पर एक बॉस महिला है जो अपने कर्मचारियों को आदेश देना पसंद करती है।वहीं वह मांगों को पूरा करने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट को परेशान करती रहती हैं। वह एक बार उनकी नींद में खलल डालने के लिए एयर होस्टेस पर चिल्लाई थी क्योंकि होस्टेस ने उनसे अपनी सीट सीधी करने और सीटबेल्ट लगाने के लिए कहा था।

Published on:
12 Aug 2021 03:12 pm
Also Read
View All