नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। स्टारकिड्स और आउटसाइडर्स के स्ट्रगल को लेकर अक्सर इंडस्ट्री वाद-विवाद चलता ही रहता है। जिसकी वजह से नेपोटिज्म का मुद्दा भी इंडस्ट्री में खूब गरमाया रहता है। बॉलीवुड स्टार्स के कई बच्चे भी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए खुद को पहले से ही तैयार कर लेते हैं। स्टार किड्स की बात करें तो वरुध धवन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और सारा अली खान जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। जो अपना मूवी डेब्यू कर चुके हैं। वहीं जल्द ही अब कुछ नए स्टार किड्स भी बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल
राजवीर देओल एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे हैं। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि इसी साल सनी देओल अपने छोटे बेटे राजवीर को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं। इस बात की जानकारी राजवीर के दादा जी और सुपरस्टार धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर दी है। वैसे आपको बता दें सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश
स्टार किड्स की लिस्ट में मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या का नाम भी शामिल है। साल 2015 में राजश्री प्रोडक्शन में आखिरी फिल्म प्रेम रत्न धन पायो बनी थी। जिसके बाद से प्रोडक्शन हाउस ने कोई नई फिल्म नहीं बनाई और ना ही किसी लेटेस्ट प्रोजेक्ट की घोषणा की। ऐसे में खबरें आ रही हैं सूरज बड़जात्या अपने बेटे अवनीश को डायरेक्टर के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं। अवनीश बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे।
संजय कपूर की बेटी शनाया
शनाया कपूर अभी इंडस्ट्री में आईं नहीं लेकिन उनका जादू अभी से चलने लगा है। शनाया एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। जल्द ही शनाया कपूर मशहूर निर्देशक करण जौहर की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस बात की घोषणा करण जौहर ने तीन महीने पहले ही की है। फिलहाल शनाया अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
सुनील शेट्टी के बेटे अहान
एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। लेकिन उनका करियर ज्यादा खास चल नहीं पाया। अब उनके बेटे अहान फिल्म तड़प से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म का प्रोमोशन सभी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर किया था।