बॉलीवुड

बॉलीवुड के स्टार्स हो गए थे गंजे, हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर लहराते हैं काले घने बाल

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो गंजेपन का शिकार हो गए थे। उम्र के साथ उनका गंजापन दिखाई देने लगा था। खुद का गंजापन छुपाने के लिए इन अभिनेताओं ने ये ये रास्ता चुना।
4 min read
• •
Updated: 8 Aug 2021, 10:35 AM IST
These Bollywood stars who went bald and got hair transplant surgery
These Bollywood stars who went bald and got hair transplant surgery

नई दिल्ली। बाल झड़ने की समस्या से आम से लेकर खास तक परेशान है, लेकिन बाल झड़ने की समस्या उनके लिए सबसे ज्यादा गंभीर है। जो एक सेलेब्रिटी है। जैसे कि हमारे बॉलीवुड सेलेब्स हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को बड़े पर्दे पर हमेशा खूबसूरत और फिट दिखना होता है। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। बॉडी के वजन को तो सेलेब्स भी आसानी से बढ़ा और घटा सकते हैं, लेकिन एक बार अगर गंजे हो गए तो नए बाल उगाना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही फेमस स्टार्स के बारें में बताएंगे जो असल जिंदगी में गंजे हो चुके हैं, लेकिन हेयर ट्रांसप्लाटं सर्जरी का सहारा लेकर बड़े पर्दे पर जुल्फें लहराते हैं। जानिए बॉलीवुड में किस-किस अभिनेता ने कराई है कि हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी।

सलमान खान

सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। साल 2003 से उनके बाल झड़ना शुरू हो गए थे। अक्सर पार्टिज या फिल्मों में भी उनका गंजापन झलकना शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने गंजेपन को छुपाने के लिए भारत में ही हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी करवाई। जो कि बुरी तरह से फेल हो गई। फिर सलमान खान 2007 में दुबई जाकर फिर से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। 2007 से लेकर 2013 तक सलमान दुबई अपने बालों के ट्रीटमेंट के लिए आया जाया करते थे। आज सलमान अपने घने बालों में बेहद ही हैंडसम नज़र आते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के मोस्ट फिट मैन अक्षय कुमार भी गंजेपन का शिकार हो गए थे। 40 की उम्र पार करने के बाद अक्षय के भी बाल झड़ने लगे थे। अपना गंजापन छुपाने के लिए अभिनेता ने एफयूटी यानी कि फोलिकल यूनिट ट्रांसप्लांट करवाया है।

गोविंदा

सुपरस्टार गोविंदा की गिनती उन स्टार्स के बीच होती है। जो अपने स्टारडम के दौरान ही गंजेपन का शिकार हो गए थे। बताया जाता है कि सलमान खान ने ही गोविंदा को दुबई जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी थी। गोविंदा ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया और फिर बड़े पर्दे पर जोरदार एंट्री मारी।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने चलते करियर के बीच गंजेपन का शिकार हो गए थे। अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें उनका गंजापन साफ झलक रहा था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेकर अपने गंजेपन को दूर किया।

संजय दत्त

एक वक्त था जब संजय दत्त के बाल कंधे तक हुआ करते थे। उनका स्टाइल उस जमाने का सबसे ज्यादा पसंदीदा स्टाइल में से एक था। उम्र के साथ-साथ उनके बाल झड़ने लगे। जिसके बाद से संजू बाबा को चिंता होने लगती थी। बालों को झड़ने के बाद संजय दत्त का गंजापन दिखने लगा था। जिसके बाद स्ट्रिप सर्जरी कर संजय दत्त ने अपने बालों को ठीक करवाया। फिर संजय दत्त की फिल्म ‘अग्निपथ’ आई थी। जिसके लिए उन्हें गंजा होना पड़ा था। फिल्म के बाद वह एफयूटी यानि ‘फोलिकल यूनिट ट्रांसप्लांट’ के लिए भी गए थे।

कपिल शर्मा

मोस्ट पॉपुलर कपिल शर्मा का गंजापन तो सबने देखा है। स्ट्रगल टाइम में कपिल शर्मा जब स्टैंड अप कॉमेडी करते थे। तभी उनका गंजापन दिखने लगा था। जिसके बाद कपिल शर्मा ने हेयर रिस्टोरेशन प्रोसिजर करवाया था। कहा जाता है कि कपिल शर्मा ने अपने बालों को वापस पाने के लिए रोबोटिक हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी।

रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फालोइंग किसी से छुपी नहीं है। रजनीकांत को फिल्मों में कई अलग-अलग किरदारों को निभाते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' आई थीं। फिल्म में रजनीकांत विग पहने दिखाई दिए थे। वैसे असल जिंदगी में रजनीकांत ने किसी भी तरह की सर्जरी या हेयर ट्रीटमेंट नहीं कराया है।

Updated on:
8 Aug 2021, 10:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव