बॉलीवुड

‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए Mandakini नहीं ये साउथ की एक्ट्रेस थी राज कपूर की पहली पसंद, लेकिन…

Ram Teri Ganga Maili Actress: राज कपूर की आखिरी फिल्म थी ‘राम तेरी गंगा मैली’, इसके रिलीज होने के 40 साल बाद बड़ा खुलासा हुआ है कि इसके लिए मंदाकिनी नहीं एक साउथ की एक्ट्रेस पहली पसंद थी।
3 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 1:12 PM IST
This Actress was Raj Kapoor first choice for Ram Teri Ganga Maili before Mandakini

Ram Teri Ganga Maili Actress: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आखिरी फिल्म थी ‘राम तेरी गंगा मैली’। इसने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म आज भी दर्शकों को पसंद आती है। खासकर इसके गाने।

इसके रिलीज होने के 40 साल बाद बड़ा खुलासा हुआ है। वो ये कि इसके लिए मंदाकिनी नहीं एक साउथ की एक्ट्रेस पहली पसंद थी। जी हां जिस मंदाकिनी ने इस मूवी में बोल्ड सीन्स देकर सबको चकित कर दिया था वो इसके लिए पहली पसंद नहीं थी।

ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस थी पहली पसंद

इसके लिए राज कपूर ने पहले एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस को पसंद कर लिया था। उसके साथ शूट शुरू होने वाला था लेकिन एक बात खटक गई राज कपूर को। इसका खुलासा हाल ही में यूट्यूबर विक्की लालवानी के शो पर हुआ। इस शो में साउथ इंडियन एक्ट्रेस खुशबू सुंदर बतौर गेस्ट पहुंची थी। उन्होंने खुलासा किया कि राज कपूर चाहते थे कि वो राम तेरी गंगा मैली फिल्म से उन्हें लॉन्च करें।

राज कपूर ने कहा- 'ये ही मेरी गंगा है'  

एक्ट्रेस ने बताया कि गंगा के किरदार के लिए सबसे पहले उन्हें ही चुना गया था। उन्होंने कहा- हमने इसके लिए फोटोशूट भी किया। फोटोशूट को देखने के बाद राज कपूर ने कहा कि ये ही मेरी गंगा है। गंगोत्री में जो भी सीन से थे, वे पहले फिल्माए जाने थे। हालांकि, उन दिनों बहुत बर्फबारी हो रही थी इसलिए हमने पहले कोलकाता का शूट पहले करने की प्लानिंग हुई। उस हिस्से में फिल्म में गंगा को मां के रूप में दिखाना था।

ये बात खटक गई

तब खुशबू आगे कहती हैं- मैं तब 14 साल की भी पूरी नहीं हुई थी, इसलिए राज कपूर ने कहा, वे खुद एक बच्ची है, उसके साथ बच्चा अच्छा नहीं लगेगा। इस कारण ही मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी।

यानी अगर खुशबू सुंदर थोड़ी बड़ी होती तो शायद उन्हें इस मूवी में कास्ट कर लिया जाता। मगर शायद मंदाकिनी के नाम ही ये रोल लिखा था। फिल्म की बात करें तो रवींद्र जैन ने इस फिल्म का संगीत दिया था जो काफी हिट हुआ। ये राज कपूर द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

हालांकि, फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। खासकर मंदाकिनी के स्तनपान और पारदर्शी साड़ी में नहाने के सीन्स को लेकर। फिल्म राम तेरी गंगा मैली के सह-लेखक और निर्देशक राज कपूर ही थे।

Updated on:
2 Jan 2025, 1:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट