बॉलीवुड

ऋतिक की शादीशुदा लाइफ के बर्बाद होने की वजह कंगना नहीं बल्कि यह अभिनेत्री

क्या आप जानते हैं कि उनके शादी के 17 साल बाद डिवॉर्स का असली जिम्मेदार कौन है?
2 min read
Feb 15, 2018
Hrithik and Sussanne
Hrithik and Sussanne

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले वर्ष अपनी फिल्मों की बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे। ऋतिक और सुजैन खान की डिवॉर्स की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। हर कोई ऋतिक के तलाक के लिए कंगना को जिम्मेदार ठहरा रहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके शादी के 17 साल बाद डिवॉर्स का असली जिम्मेदार कौन है? नहीं ना! तो यहां जानिए...

बारबरा मौरी से जुड़ा नाम
साल 2010 में आई फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के दौरान मैक्सिकन ब्यूटी बारबरा मोरी और ऋतिक रोशन एक-दूसरे के करीब आए। उस दौरान उनके अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारबरा से लिंकअप की अफवाहों के चलते ही ऋतिक और सुजैन के रिश्ते में दरार आई जिसके चलते उनका तलाक हुआ।

कैटरीना और सोनम से भी जुड़ा नाम
फिल्म 'बैंग बैंग' के दौरान अफवाहें उड़ी थी कि कैटरीना कैफ अपने दोस्त ऋतिक के चेहरे पर स्माइल देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इतना ही नहीं पहली बार 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी' म्यूजिक वीडियो में नजर आए ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के बीच अफेयर की भी अफवाह उड़ी थी। कुल मिलाकर ऋतिक नाम बॉलीवुड की टॉप 5 हीरोइन करीना, कैटरीना, बारबरा, कंगना और सोनम कपूर से जुड़ चुका है।

कंगना ने भेजा कानूनी नोटिस
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत अपनी कानूनी लड़ाई को लेकर पिछले वर्ष काफी सुर्खियों में रहे। कंगना ने जब ऋतिक को सुपर सेक्सी स्टार कहा था उस समय उनसे अफेयर की अफवाह उड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक के शादी करने से इनकार करने के बाद कंगना ने इस मामले को खूब मीडिया में उछाला। उसी दौरान ऋतिक ने खुलासा किया था कि कंगना उन्हें सेक्सुअल मेल करती थी। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को कानून नोटिस भी भेज चुके हैं।

Updated on:
16 Feb 2018 01:21 pm
Published on:
15 Feb 2018 01:08 pm
Also Read
View All
“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

‘मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’, दिशा पाटनी के पेट डॉग की हुई मौत, अभिनेत्री ने किया भावुक पोस्ट