
बॉलीवुड के विवादित सितारों में से एक है संजय दत्त। बेशक, संजय दत्त दुनिया के लिए कैसे भी हों, लेकिन उनकी दुनिया देख आप खुशी से झूम उठेंगे। बाल दिवस के मौके पर यूं तो ज्यादातर सितारों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा कीं, उन्हें देख दिल खुश हो गया। इसमें कोई दोराय नहीं कि जेल से आने के बाद संजय दत्त अपना ज्यादातर वक्त अपने परिवार के संग बिताते हैं। खासकर, वो अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वक्त देते हैं। उनके ट्वीन्स हैं भी बेहद क्यूट।
संजय दत्त ने हाल ही अपने ट्विन्स बच्चे शहरान और इकरा दत्त के साथ एक फोटोशूट किया। इस फोटोशूट में वो अपने बच्चों के साथ खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बाल दिवस के मौके पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए संजू बाबा ने लिखा, "ये मेरी दुनिया है"। संजय दत्त का ये क्यूट फोटोशूट आउट खूब पसंद किया जा रहा है। वाकई बहुत खूबसूरत है संजय दत्त की ये दुनिया।
बता दें, संजय दत्त अपने काम के बीच में भी अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। फिलहाल संजू बाबा अपनी फिल्में 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'तोर्बाज' और 'मुन्ना भाई' सीरीज की तीसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। एक गलती की वजह से संजय दत्त की पूरी जिंदगी तबाह हो गई थी। फिल्मी कॅरियर अर्स से फर्स पर गिरा था। कई साल उन्हें जेल में गुज़ाराने पड़े। संजू अक्सर कहते हैं कि उनकी गलतियों की वजह से उन्होंने कुछ बेहद खास चीज़ों को खो दिया। जेल जाने की वजह से न केवल संजय दत्त का कीमती वक्त बर्बाद हुआ...स्टारडम की चमक धूमित हुई, बल्कि वो अपने छोटे बच्चों को वो वक्त नहीं दे पाए, जो एक पिता होने के नाते उनका फर्ज बनता है।