बॉलीवुड

Kajol और Shah Rukh Khan को पति-पत्नी समझता था बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, गौरी खान को SRK के घर में देख उड़ गए थे होश

काजोल और शाहरुख खान की केमेस्ट्री से हर कोई वाकिफ है,यही कारण है जो लोग इन्हें पति-पत्नी समझने की गलती कर बैठते है। बॉलीवुड का भी एक जाना माना सितारा ऐसा है जो आम लोगों की तरह शाहरुख खान और काजोल को हस्बैंड वाइफ समझ बैठा था। वहीं शाहरुख खान के घर काजोल की जगह गौरी खान को देखा तो वह दंग रह गए थे।
3 min read
• •
Updated: 29 Aug 2021, 1:35 PM IST
kajol-shahrukhkhan.jpg

बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार कपल है, जिन्हें अक्सर हम हस्बैंड और वाइफ समझने की गलती कर जाते हैं, उनमें से 1 स्टार कपल है शाहरुख खान और काजोल। इनकी कैमेस्ट्री बड़े पर्दे पर इतनी शानदार है कि हर कोई इन्हें रियल लाइफ कपल समझ बैठता है। इनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट है और लोगों के दिलों में आज भी राज करती है। इनकी जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है, कई बार तो लोग शाहरुख और काजोल को हस्बैंड वाइफ समझने की भी गलती कर चुके हैं। आम लोगों की तरह बॉलीवुड का भी एक सितारा ऐसा है जो जो शाहरुख खान और काजोल को हस्बैंड वाइफ समझ बैठा था, जिसका नाम है वरुण धवन। वरुण धवन ने इस बात का खुद खुलासा किया है, आइए जानते हैं पूरा किस्सा।

गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले जैसी शानदार हिट फिल्में दी है। किसी फिल्म में शाहरुख और काजोल को में लिया गया है तो ऐसा माना जाता है कि फिल्म का हिट होना तय है। गौरतलब है कि बदलापुर एक्टर वरुण धवन एक वक्त पर शाहरुख खान और काजोल को पति-पत्नी समझते थे और इस बात का खुद वरुण धवन ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया था। वरुण धवन ने बताया कि जब वह शाहरुख खान के घर गए और वहां गौरी खान को देखा तो वह दंग रह गए थे।

दरअसल वरुण धवन एक रियलिटी शो में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और चुलबुली काजोल के बारे में बात की। उनके बारे में बात करते हुए वरुण धवन बताते हैं कि वह शाहरुख खान के घर एनवीए का चंदा लेने पहुंचे थे, जहां उनकी पत्नी गौरी खान ने दरवाजा खोला। यह देखकर वह हैरान हो गए और 2 मिनट तक वह वहीं खड़े होकर उन्हें देखते रहे।

वही वरुण धवन आगे बताते हैं कि उस वक्त तो मैं चंदा लेकर वापस आ गया और वहां कुछ नहीं बोला लेकिन जैसे ही घर पहुंचा तो इस वाक्या के बारे में अपनी मम्मी से शेयर किया। मैंने अपनी मां को बताया कि वहां काजोल मैम नहीं थी, जिस पर जवाब देते हुए वरुण की मम्मी ने कहा कि काजोल शाहरुख खान की पत्नी नहीं, बल्कि गौरी खान है। काजोल और शाहरुख खान की केमिस्ट्री इतनी खूब है कि हर कोई उन्हें पति-पत्नी समझने की गलती कर सकता है। वह बड़े पर्दे पर बेहद पसंद किए जाते हैं। वहीं उनकी बेमिसाल केमिस्ट्री को लेकर एक बार राजीव मसंद के शो में काजोल ने कुछ राज खोले थे। काजोल ने किंग खान के साथ अपनी अच्छी केमिस्ट्री को लेकर बताया था कि वह और शाहरुख खान एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है और यही कारण है जो बड़े पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री इतनी खुलकर आती है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन