बॉलीवुड

‘TOH’ BOX OFFICE: पहले दिन की कमाई के साथ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ ने रचा इतिहास, तोड़ा ये बड़ा रिकॅार्ड

विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।  
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 3:06 PM IST
thugs of hindostan 1st day box office collection
thugs of hindostan 1st day box office collection

बॅालीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

पहले दिन सभी बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ने पहले ही दिन कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पहले दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। बता दें भारत में फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये मूवी हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। इसी के साथ कलेक्शन के आकंड़े तीनों भाषाओं के हैं।

तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर कही ये बात

इसी के साथ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, 'पहले दिन की कमाई अपेक्षाओं के अनुरूप ही है। लेकिन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असली परीक्षा दूसरे दिन यानी शुक्रवार से शुरू होगी। आने वाला वीकेंड कमाई के लिहाज से फिल्म के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस पर सबकी निगाहे होंगी।'

सोशल मीडिया पर मिले खराब रिव्यू

सोशल मीडिया पर आमिर खान-अमिताभ बच्चन की फिल्म को बहुत खराब रिव्यू मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद पहले दिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने अच्छी कमाई की है।

Published on:
Also Read
View All