इस वेबसाइड पर हुई लीक:
आमिर खान ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। वहीं अब इस फिल्म के लीक होने की खबर आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटो बाद ही तमिल रॉकर्स (Tamilrockers) वेबसाइट पर लीक हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है। बता दें कि ये वेबसाइट फिल्म के पायरेटेड वर्जन के लिए फेमस है।