बॉलीवुड

Thugs of Hindostan: कैटरीना कैफ बनीं ‘सुरैया’, उन पर आया आमिर का दिल!

यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है।Kaitrina kaif
2 min read
• •
Sep 21, 2018
Kaitrina kaif
Kaitrina kaif

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स लगातार मूवी को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाए हुए हैं। बीते दिनों अभिताभ बच्चन, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का पहला लुक जारी किया था। अब हाल ही में कैटरीना कैफ का सुरैया के किरदार में पहला लुक रिलीज कर दिया है। पोस्टर में कैटरीना काफी खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। इसके पहले फिल्म का लोगो भी रिलीज किया गया था। इन सभी को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है।

कैटरीना लग रही बेहद खूबसूरत

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से कैटरीना के इस मोशन पोस्‍टर को जारी करते हुए आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, 'सुरैया जान.... सबसे खूबसूरत ठग ! 'धूम 3' के वक्‍त से मेरा दिल इनपे आया हुआ है... पर कहने की हिम्मत कभी नहीं हुई। कोई अगर इन्हें ये बता दे तो बड़ी मेहेरबानी होगी...।' इस पोस्टर में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस फिल्म से पहले कैटरीना और आमिर की जोड़ी मूवी 'धूम 3' में नजर आ चुकी है। इस लुक से पहले बिग बी का पहला लुक 'खुदाबक्श' के किरदार में जारी किया गया था।

इस दिन होगी रिलीज

यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवी भारतीय फिल्म है। इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। इसका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है लेकिन मेकर्स इसे 27 सितंबर के दिन जारी करने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को दीपावली के शुभ अवसर पर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
21 Sept 2018 04:06 pm
Published on:
21 Sept 2018 04:04 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है