आमिर ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के पहले स्टार अमिताभ बच्चन के इस लुक को शेयर करते लिखा, 'सभी में सबसे बड़ा ठग!!!, लव, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सीनियर बच्चन खुदाबक्श के रोल में।' अगर इस मोशन पोस्टर की बात करें तो अमिताभ का इसमें काफी जबरदस्त लुक दिखाई दे रहा है। वह अपने हाथ में तलवार पकड़े किसी बोट में दिख रहे हैं। साथ ही उनके आगे तोप के आगे का हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। इसमें उन्होंने सर पर पगड़ी बांधी हुई है और किसी योद्धा की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।