बॉलीवुड

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिलीज के कुछ घंटों बाद ही इस वेबसाइट पर हुई Leak

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्‍म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 10:01 AM IST
Thugs of Hindostan
Thugs of Hindostan

अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की। लेकिन रिलीज होने के साथ ही इस फिल्‍म के लिए बुरी खबर भी सामने आ रही है। बता दें कि ये फिल्म एचडी क्‍वालिटी के साथ ऑनलाइन लीक हो गई है।

इस वेबसाइड पर हुई लीक:
आमिर खान ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। वहीं अब इस फिल्म के लीक होने की खबर आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्‍म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटो बाद ही तमिल रॉकर्स (Tamilrockers) वेबसाइट पर लीक हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्‍म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है। बता दें कि ये वेबसाइट फिल्म के पायरेटेड वर्जन के लिए फेमस है।

View this post on Instagram

It's time for the Thugs to take over! Have you got your tickets to Thugs of Hindostan yet? #eventcinemashornsby #ThugsOfHindostan Buy tickets and view trailer at -> https://bit.ly/2RMHOJD

A post shared by Event Cinemas Hornsby 🍿📽 (@eventcinemashornsby) on

इससे पहले कई फिल्में हो चुकी हैं लीक:
तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के पहले और कई फिल्में लीक हो चुकी हैं। फिल्म लीक होने से इसकी कमाई पर काफी बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि दर्शकों पर आमिर की इस फिल्म का जादू ज्यादा चल नहीं पा रहा है। फिल्म रिलीज के पहले यशराज बैनर का दावा था की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिलिप मीडोज टेलर के साल 1839 में मशहूर हुए नॉवेल 'कन्फेशन ऑफ ए ठग' पर आधारित है। जो एक सच्ची कहानी पर आधार‍ित है।

Updated on:
13 Nov 2018, 10:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All