बॉलीवुड

‘ठग्‍स ऑफ ह‍िंदोस्‍तान’ ने ठग लिया दर्शकों को, नहीं चला आमिर-आमिताभ का जादू

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1795 की कहानी पर आधारित है।

2 min read
Nov 08, 2018
thugs of hindostan

बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान। अमिताभ और आमिर स्टारर फिल्म 'ठग्‍स ऑफ ह‍िंदोस्‍तान' आज यानी 8 नंवबर को र‍िलीज हो चुकी है। फिल्म में अमिताभ और आमिर के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। फिल्म को 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज किया गया है। दर्शक लंबे समय से इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए बेकरार थे लेकिन इस बार दर्शकों पर आमिर खान का जादू नहीं चल सका। ट्विटर यूजर्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म की कहानी काफी कमजोर है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने ट्वीट कर लिखा, 'All that glitters is NOT gold... Holds true for #TOH... Some engrossing moments in the first hour, that’s about it... Formula-ridden plot, screenplay of convenience, shoddy direction are the main culprits... 👎 वहीं दूसरा यूजरे ने लिखा की फिल्म 'ठग्‍स ऑफ ह‍िंदोस्‍तान' देखना यानी पैसे को वेस्ट करना है। दर्शक फिल्म के पहले घंटे में ही बोर हो गए।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1795 की कहानी पर आधारित है। जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और उस बहाने भारत पर कब्जा करने की मंशा थी। गोरों की गुलामी मंजूर न करने वालों ने इसके खिलाफ अपने-अपने तरीके से आवाज उठाई जिसमें से एक थे आजाद/खुदाबक्श यानी अमिताभ बच्चन। उनके साथ उनकी अपनी समुद्री कबीले की फौज। एक ठग को हारने के लिए अंग्रेजों ने दूसरे ठग का सहारा लिया। ये दूसरा ठग आमिर खान है। इस रोल में आमिर का गेट-अप काफी कमाल का है। उनके बात करने का तरीका भी काफी अलग है। वहीं कैटरीना कैफ को सुरैया जान के रूप में कातिलाना अदाओं के जलवे बिखेरे। बता दें कि 1839 में आई फिलिप मेडॉस टेलर के नॉवेल 'कन्फेशन ऑफ अ ठग' पर आधारित है लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने इस बात का खंडन किया।

ये भी पढ़ें

रिलीज होते ही आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ तोड़ेगी ये रिकॉर्ड्स, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका…

Published on:
08 Nov 2018 01:07 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा