
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी की आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी अगले महीने की 8 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आ रहे हैं। मूवी में उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं। हाल ही में इस फिल्म के दूसरे सॉन्ग 'सुरैय्या' का टीजर रिलीज किया गया है।
गाने के इस टीजर में कैटरीना कैफ का ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान ब्रिटिश ऑफिसर के गेटअप में हैं। इस गाने का मुख्य आर्कषण कैटरीना का डांस है। टीजर की शुरुआत में कैटरीना कैफ एक शायरी सुनाती हैं। वो कहती हैं- 'दिल थामिएगा हुजूर कभी-कभी हमारी अदा देखकर लोग अपनी जान खो बैठते हैं...' बता दें कि 'सुरैय्या' सॉन्ग को अजय-अतुल ने कम्पोज किया है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इस गाने को विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने गाया है।
बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर और पहला सॉन्ग 'वाश्मल्ले' दर्शकों को काफी पसंद आया।यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' हिंदी के साथ ही फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया है।