6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्क्रिप्ट के नाम पर जब बॉलीवुड की इन फेमस अभिनेत्रियों और एक्टर्स ने आॅनस्क्रीन उतारे कपड़े

फिल्ममेकर्स और एक्टर्स फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं।
2 min read
Google source verification
Bollywood actors

Bollywood actors

हम कलाकारों को पर्दे पर देखते हैं तो ऐसा लगता है कि एक्टिंग करना आसान काम है लेकिन ऐसा नहीं है। हम फिल्म के पीछे की उनकी मेहनत को नहीं समझ सकते। एक्टर्स को एक की सफलता के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। फिल्ममेकर्स और एक्टर्स फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। यहां तक की वे आॅनस्क्रीन कपड़े उतारने पर भी मजबूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने फिल्म में रोल की मांग पर पूरे कपड़े उतारे।

रणवीर सिंह:

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 'बेफिक्रे' के एक सीन में काफी बोल्ड अंदाज में दिखे थे। उन्हें पीछे से बिना कपड़ों के दिखाया गया। इसके लिए किसी बॉडी डबल का भी इस्तेमाल नहीं हुआ। इस सीन में वह बिना कपड़ों में बाथटब में लेटे हुए नजर आए।

राधिका आप्टे:

अभिनेत्री राधिका ने भी फिल्म 'पार्चड' के लिए बेहद बोल्ड सीन दिए थे। उनका एक सीन इंटरनेट पर लीक भी हो गया था। इसके चलते राधिका को इंटरनेट पर ट्रोल भी किया गया।

आमिर खान:
फिल्म 'पीके' के लिए आमिर खान ने भी ऐसा किया है। फिल्म के पोस्टर में वह बिना कपड़ों के नजर आए। हालांकि इस पोस्टर को लेकर विवाद भी हो गया था। लेकिन फिल्म सुपरहिट हुई।

नंदना सेन:
अभिनेत्री नंदना सेन ने फिल्म 'रंगरसिया' में सारे कपड़े उतारे थे। खबरों के अनुसार इस बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से पहले ही बात कर ली थी। इस फिल्म में नंदना सेन के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे।

राजकुमार राव:
अभिनेता राजकुमार राव ने भी फिल्म 'शाहिद' में अपने कपडे उतारे थे। फिल्म के एक सीन में उन्हें बिना कपड़े शरीर सिकोड़े बैठे दिखाया गया था। हालांकि साफ साफ कुछ नहीं दिखाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग