1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की ये खास हीरोइन ‘मोगुल’ में निभाएंगी मुख्य किरदार, दिखेंगी रेट्रो लुक में…

ये मशहूर एक्ट्रेस फिल्म में गुलशन कुमार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 Oct 2018, 10:57 AM IST

sonakshi sinha play gulshan kumar girlfriend role in mogul

sonakshi sinha play gulshan kumar girlfriend role in mogul

सिनेमा जगत में काफी समय से फिल्म 'मोगुल' को लेकर खबरें आ रही थीं। मूवी की स्टार कास्ट को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। पहले इस फिल्म के लिए आमिर खान का नाम फाइनल किया गया था। साथ ही वह फिल्म के सह-निर्माता भी थे। लेकिन मी टू मोमेंट के बाद आमिर खान ने फिल्म से किनारा कर लिया और निर्देशक सुभाष कपूर को भी फिल्म से दूर कर दिया है।

अब खबर है कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है। वह फिल्म में गुलशन कुमार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि फिल्म भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की बायोपिक है और काफी ज्यादा चर्चा में है।

इसी के साथ फिल्म के निर्देशक को लेकर लगातार सर्च जारी है। दअरसल फिल्म की कहानी 70-80 के दशक की है उनको इस तरह की किसी हीरोइन की तलाश थी जो कि रेट्रो लुक में काफी शानदार लगे और उनकी तलाश सोनाक्षी पर खत्म हो गई है। खबर है कि सोनाक्षी ने इस फिल्म के मुंहजबानी हां करदी है।

बता दें इस फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस होंगी। फिल्म में म्यूजिक 'मोगुल' की पूरी जिंदगी बताएगी। सोनाक्षी फिल्म में उनकी शादी से पहले की एक गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी। बताया जा रहा है फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।