बॉलीवुड

भारत में नहीं चला ‘ठग्स…’ का जादू, अब चीन में किस्मत आजमाएंगे आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जल्द ही चीन में रिलीज की जायेगी।
less than 1 minute read
Nov 15, 2018
thugs of hindostan
thugs of hindostan

यशराज बैनर तले बनी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 08 नवंबर को भारत में रिलीज हुई है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ ने भी अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म भारत में अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म को अब चीन में रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। चर्चा है कि फिल्म को चीन में रिलीज़ करते समय थोड़ी कांट-छांट की जाएगी।

चीन में काफी लोकप्रिय हैं आमिर
आमिर खान की चीन में की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म में फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन के रोल को छोटा करने का निर्णय लिया गया है वहीं आमिर खान के रोल को बढ़ाया जाएगा। ये बढ़े हुए सीन फिल्म में से डिलीट किए गए थे जो ज़्यादातर आमिर खान के होंगे, उन्हें फिल्म में फिर से डाल दिया जाएगा।

छोटी होगी फिल्म
चीन में प्रदर्शित होने वाली 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' भारत की अपेक्षा 30 से 40 मिनट छोटी होगी। चीन में 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' को ईस्टार फिल्मस कंपनी रिलीज़ करने वाली है।

Published on:
15 Nov 2018 10:08 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा