6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश ही नहीं विदेश में भी पिछड़े आमिर खान, हाथ से निकला ये बड़ा सम्मान!

चार दिवसीय 'चाइना गोल्डन रूस्टर एंड हंड्रेड फ्लावर्स' फिल्म महोत्सव फोशान में आयोजित हुआ और पॉपुलर मूवीज हंड्रेड फ्लावर्स अवार्डस समारोह के साथ संपन्न हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:14 PM IST

aamir khan

aamir khan

अभिनेता आमिर खान के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारनामा करने में नाकामयाब साबित हुई है। वहीं अब आमिर खान के हाथ से एक बड़ा पुरस्कार निकल गया है। दरअसल आमिर की फिल्में चीन में काफी अच्छा बिजनेस करती हैं। लेकिन हाल ही चीन के २७वें चाइन गोल्डन रूस्टर एंड हंड्रेड फ्लावर्स फिल्म महोत्सव में घोषित सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अजय देवगन ने हासिल किया।

चार दिवसीय 'चाइना गोल्डन रूस्टर एंड हंड्रेड फ्लावर्स' फिल्म महोत्सव फोशान में आयोजित हुआ और पॉपुलर मूवीज हंड्रेड फ्लावर्स अवार्डस समारोह के साथ संपन्न हुआ। विजेताओं को दर्शकों ने चयनित किया गया। यह महोत्सव हर साल 'चाइना फिल्म एसोसिएशन' (सीएफए) के 'इंडिया चाइना फिल्म सोसाइटी' (आईसीएफएस) के सहयोग से आयोजित किया जाता है। आईसीएफएस के संस्थापक किशोर जावड़े हैं।

'रेड' के निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'हमने हमेशा बेहतरीन कहानी वाले सिनेमा का समर्थन करने में विश्वास किया है, ऐसी कहानियों वाली फिल्में जो अच्छी और जुड़ाव महसूस कराने वाली हों। 'रेड' हमारे लिए एक बहुत ही खास फिल्म रही है। यह एक ऐसी फिल्म रही है, जिस पर हमने पहले दिन से भरोसा किया।'

उन्होंने कहा, 'गोल्डन एंड हंड्रेज फ्लावर्स फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतना अजय देवगन की उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और उपलब्धि के जुडऩे जैसा है और यह उनके बेहतरीन अभिनय कौशल का सबूत है।' राज कुमार गुप्ता निर्देशित 'रेड' भारत में 16 मार्च को रिलीज हुई थी।