सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म को मिल रहे खराब रिव्यू को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है क्योंकि मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' जाकर देखी और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।'