बॉलीवुड

Thugs Of Hindustan: ये शख्स निभाएगा फिल्म में विलेन का किरदार, लोहा लेंगे आमिर और अमिताभ

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कहानी 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है।

2 min read
Sep 20, 2018
Thugs Of Hindustan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का एक के बाद एक मोशन पोस्टर सामने आ रहा है। अब तक इसके दो मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं। वहीं आज यानी गुरूवार को एक और मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पहले दो पोस्टर्स से महानायक अमिताभ बच्चन और फातिमा शेख का लुक सामने आया है। वहीं इस बार निर्माताओं ने हमें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के खूंखार खलनायक से मिलवाया है। सामने आए पोस्टर के अनुसार इस खलनायक का नाम जॉन क्लाइव है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किरदार फिल्म में काफी खतरनाक रोल में दिखने वाला है।

इस रूप में नजर आईं फातिमा:
बुधवार को 'दंगल' फेम फातिमा शेख का मोशन पोस्टर सामने आया। इस फिल्म में उनका अंदाज काफी अलग नजर आने वाला है। वह एक योद्धा की भेष-भूषा में हैं और उनके हाथों में तीर कमान है। पोस्टर के बैकग्राउंड में किला दिखाई दे रहा है और फातिमा के चारों तरफ अंगारें नजर आ रहे हैं। वहीं बीच में एक बाज उठता हुआ नजर आ रहा है। फातिमा के इस पोस्टर को आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'The warrior thug! Iskey nishane se bach ke raho!!!

अमिताभ दिखे समुद्री लुटेरे के लुक में:
मंगलवार को इसी फिल्म से अमिताभ का लुक सामने आया था। जिसके साथ फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। इसमें अमिताभ एक समुद्री लुटेरे के लुक में दिख रहे हैं। इनका ये लुक अभी तक की सभी फिल्मों के किरदार से काफी जुदा है। अमिताभ के इस लुक को आमिर ने ट्विटर पर शेयर किया है। आमिर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'सभी में सबसे बड़ा ठग!!!, लव, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सीनियर बच्चन खुदाबक्श के रोल में।'

ये है स्टार कास्ट:
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कहानी की बात करें तो ये 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवी भारतीय फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें

फैंस की भीड़ के बीच बिग बी ने किए लाल बाग के राजा के दर्शन, तस्वीरें आईं सामने
Published on:
20 Sept 2018 04:23 pm
Also Read
View All