
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के लाल बाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, 'नतमस्तक हूं मैं, चरणों में बप्पा, दया दृष्टि बनी रहे, सबपर आपकी।'

गणेश उत्सव के मौके पर इन दिनों पूरे महाराष्ट्र में धूम मची हुई है। लाल बाग के राजा के दर्शन करने बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे।

अमिताभ हर साल लाल बाग के राजा के दर्शन करने जाते हैं।

फैंस की भीड़ के बीच से अमिताभ ने लालबाग के राजा के आशीर्वाद लिए।