बॉलीवुड

इस दीवाली आ रहे हैं भारत के ठग्स, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का लोगो हुआ जारी

यशराज के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' की शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
2 min read
• •
Sep 17, 2018
Thugs of hindustan
Thugs of hindustan

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर करीब डेढ़ साल से चर्चा है। अब इस फिल्म का लोगो जारी किया जा चुका है। इसे आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस लोगो में फिल्म की थोड़ी झलक दिखला दी गई है। लेकिन इसमें चारों तरफ अंधेरा ही दिखाई दे रहा है। खबर ये भी है कि आने वाले मंगलवार से यशराज फिल्म्स अपना अभियान शुरू करेगा। जिसमें छह किरदारों के अलग-अलग मोशन पोस्टर जारी किए जाएंगे। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस दिन रिलीज हो सकता है ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 सितंबर को यश चोपड़ा की जन्मदिन है। मेकर्स इसी दिन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म के लिए सभी स्टार्स को तलवारबाजी, घुड़सवारी और भालों से लड़ाई के लिए कई महीने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। दो महीने का शेड्यूल आमिर खान का था। साथ ही अमिताभ दो हफ्ते की ट्रेनिंग से गुजरे थे।

इतने करोड़ का बजट

यशराज के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' की शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लिए 18 वीं सदी के भारत का सेट भी बनाया गया था। सबसे ज्यादा खर्च एक्शन पर किया गया है। इटली के माल्‍टा, थाईलैंड के बैंकॉक और भारत के जोधपुर और गोवा के मल्‍टीपल लोकेशनों पर शूटिंग के चलते खर्च में खासा इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Published on:
17 Sept 2018 04:38 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है