
Tiger 3 Box Office Collection Day 6: सलमान खान ने टाइगर 3 को दीवाली पर रिलीज करके फैंस को गिफ्ट दे दिया है। फिल्म हर दिन कमाई के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 6 दिनों में भारत में टाइगर 3 का कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुच गया है। वहीं केवल 6 दिनों दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है।
6वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 6वें दिन टाइगर 3 ने 13 करोड़ की कमाई हासिल की है। भारत में कुल बॉक्स ऑफिस पर कमाई 200.65 करोड़ हो गई है। वर्ल्डवाइड कमाई 5 दिनों में 297 करोड़ की हुई है। उम्मीद है कि छठे दिन 300 करोड़ पार हो जाएगी।
‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन ये आंकड़ा 59.25 करोड़ तक पहुंचा था। तीसरे दिन कमाई गिरकर 44 करोड़ पर आ गयी। चौथे दिन 21.1 करोड़ पर पहुंच गयी। पांचवे दिन केवल 18.5 करोड़ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई हासिल कर पाई है। पांच दिनों में टोटल कलेक्शन 187.65 करोड़ हो गया है। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का टोटल बजट 300 करोड़ है।