बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office: मंडे को ‘टाइगर 3’ की कमाई हुई तूफानी, जल्द बॉक्स ऑफिस से हटेगी फिल्म

Tiger 3 Box Office Collection Day 51: 'टाइगर 3' ने मंडे को भी शानदार कलेक्शन किया है। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटकर ओटीटी पर रिलीज होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2024, 8:20 AM IST
tiger_3_box_office_collection_day_51.jpg
'टाइगर 3' जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज

Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दीवाली 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन हो चुके हैं। अब भी 'टाइगर 3' धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। पर अब फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। जल्द बॉक्स ऑफिस से हटकर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम ने खरीदें हैं। इस महीने यानी जनवरी में भाईजान की 'टाइगर 3' ओटीटी पर दस्तक देगी। आईये जानते हैं फिल्म ने मंडे को कितना कलेक्शन किया है...

'टाइगर 3' ने किया इतना कलेक्शन (Tiger 3 Box Office Collection Day 51)
सलमान खान की 'टाइगर 3' ने India Know के वीडियो के रिपोर्ट के मुताबिक मंडे को 51वें दिन 1 जनवरी को 6 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 358.20 करोड़ हो गया है। 'टाइगर 3' अपनी लागत पहले ही कमा चुकी है। अब फिल्म महज अपना प्रॉफिट कमा रही है।

Published on: