बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office: ‘संडे’ को शांत हुई ‘टाइगर 3’ की आंधी, 15वें दिन लुढ़का पूरा कलेक्शन

Tiger 3 Box Offiec Collection Day 15 Prediction:: 'टाइगर 3' के संडे के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म का कलेक्शन औंधेमुंह गिरा है।

less than 1 minute read
Nov 26, 2023
टाइगर 3 ने 15वें दिन संडे को किया बेहद खराब कलेक्शन

Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं फिल्म हर दिन जहां कमाल कर रही थी अब संडे को बेहद खराब कलेक्शन हुआ है। फिल्म की रफ्तार एकदम से इतनी नीचे जाएगी किसी ने नहीं सोचा था। संडे को टाइगर 3 से जितनी उम्मीद थी फिल्म ने उन सब पर पानी फेर दिया है। शनिवार को टाइगर 3 ने बवाल मचा दिया था तो वहीं संडे को फिल्म का ग्राफ एक दम से मुंह के बल गिरा है। Sacnilk ने संडे के अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी कर दिए हैं फिल्म का कलेक्शन देख हैरानी हो रही है...

'टाइगर 3' संडे को हुई धड़ाम (Tiger 3 Box Office Collection Day 15)
Sacnilk ने जो अर्ली ट्रेड के नंबर्स जारी किए है उनके अनुसार सलमान खान की फिल्म ने संडे को अभी तक का सबसे बुरा कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी 26 नवंबर को महज 82 लाख की ही कमाई कर पाई है पर ये आंकड़े शाम होते-होते बदल सकते हैं अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिल्म का कुल कलेक्शन 266.09 करोड़ हो जाएगा।

'टाइगर 3' की एनिमल (Animal) फिल्म रिलीज होने से पहले ही हालत खस्ता हो गई है। फिल्म से जहां इस वीकेंड शानदार कमाई की उम्मीद थी फिल्म वो पूरा नहीं कर पाई है। अब देखना होगा कि 1 दिसंबर जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रिलीज होगी तक टाइगर 3 का हाल क्या होगा।

Published on:
26 Nov 2023 12:13 pm
Also Read
View All