बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ ने गुरुवार को काटा बवाल, 33वें दिन कलेक्शन का आया सैलाब

Tiger 3 Box Office Collection Day 33: गुरुवार को 'टाइगर 3' ने छप्पर फाड़ कमाई की है। फिल्म ने 33वें दिन भी खिड़की तोड़ कलेक्शन करना जारी रखा है।
less than 1 minute read
Dec 15, 2023
tiger_3_box_office_collection_day_33_thursday.jpg
'टाइगर 3' ने गुरुवार 33वें दिन किया धमाल कलेक्शन

Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं। भाईजान का क्रेज फैंस में कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जहां माना जा रहा था कि 'एनिमल' (Animal) के रिलीज के बाद 'टाइगर 3' के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे, वहां फिल्म टस से मस नहीं हो रही है। बॉक्स ऑफिस खिड़की पर प्रचंड कलेक्शन करती जा रही है। अब Sacnilk के ट्रेड के अनुसार टाइगर 3 ने पहले दिन से लेकर अभी तक अपना जलवा बरकरार रखा है। इसकी मानें तो फिल्म ने 33वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया है।

'टाइगर 3' ने 33वें दिन किया धमाका (Tiger 3 Box Office Collection Day 33)
Sacnilk जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखता है उसके अनुसार 'टाइगर 3' नें ओपनिंग पर 44.5 करोड़ का तूफानी कलेक्शन कर डाला था। अब रिलीज के 33वें दिन यानी गुरुवार 14 दिसंबर को टाइगर 3 ने 23 लाख का विशाल कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 283.76 करोड़ हो गई है।

'टाइगर 3' जल्द ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होगी।

Published on:
15 Dec 2023 08:56 am