बॉलीवुड

6 साल बाद अलग हुए Tiger Shroff और Disha Patani के रास्ते, कपल का हुआ ब्रेकअप!

बी- टाउन के मशहूर कपल में से एक अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी को हर कोई पसंद करता है। दोनों के इश्क के चर्चे मनोरंजन जगत में खूब होते हैं, लेकिन अब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

2 min read
Jul 27, 2022
tiger shroff disha patani breakup

दोनों पिछले करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब उनकी राहें अलग हो गईं हैं। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस साल की शुरुआत में ही अलग हो गए थे। इस खबर के सूत्रों के मुताबिक, 'टाइगर और दिशा अब साथ में नहीं हैं। दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों अभी सिंगल हैं।'

खबरों की मानें तो बीते करीब एक साल से उनके रिश्ते में परेशानियां चल रही थीं। टाइगर के एक दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा, 'हम सभी को इसके बारे में कुछ हफ्तों पहले ही पता चला। उन्होंने आज तक किसी से भी इस बारे में बात नहीं की। फिलहाल टाइगर अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। वो दिशा के साथ ब्रेकअप से ज्यादा एफेक्टेड नहीं हैं।' हालांकि बता दें कि खुद दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Disha Patani breakup " src="https://new-img.patrika.com/upload/2022/07/27/tigere_7676909-m.jpg">

हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों को बाघी 2 और एक म्यूजिक वीडियो में भी दोनों को साथ देखा गया था। यहां तक कि एक्ट्रेस एक्टर की फैमिली उनकी माँ और बहन के भी बहुत करीब थीं। रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और दिशा भले ही एक- दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक- दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और अभी भी एक- दूसरे के फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी, वहीं टाइगर की अपकमिंग की बात करें तो वो 'गणपत' और 'बागी-4' में दिखेंगे।

Published on:
27 Jul 2022 11:29 am
Also Read
View All