बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद पहली बार आए सामने, अभिनेता को नहीं डॉग देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

Tiger Shroff Video: जुहू फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ पहली बार लोगों के सामने आए। उन्होंने एक इवेंट में डांस परफर्मेंस दिया। लेकिन इस बीच एक डॉग ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 10:28 AM IST
Tiger Shroff Video
टाइगर श्रॉफ फायरिंग की घटना के बाद आए सामने (Photo Source- Instagram/ @viralbhayani)

Tiger Shroff first appearance after firing incident: मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया था, जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई थी, और उसमें वह बाल-बाल बचे थे। लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुआ था। अब उस घटना के बाद पहली बार 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में टाइगर श्रॉफ सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस समारोह में टाइगर ने गणेश वंदना पर शानदार डांस किया, लेकिन परफॉरमेंस के दौरान मंच पर अचानक एक ऐसे मेहमान की एंट्री हो गई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया- एक डॉग, जो अचानक स्टेज पर पहुंच गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ से ज्यादा डॉग ने खींचा लोगों का ध्यान

टाइगर श्रॉफ की गणेश वंदना वाली परफॉरमेंस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर अपनी ही धुन में डांस कर रहे हैं, लोग उत्साहित होकर उन्हें देख रहे हैं, ऐसे में एक डॉग अचानक मंच पर आता दिखाई देता है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुए इंटरनेट पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए।

टाइगर श्रॉफ के डांस के क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने कैप्शन दिया, 'डोगेश भाई की अनपेक्षित एंट्री।' वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि टाइगर के साथ अक्सर ऐसा अचानक वाला सीन हो ही जाता है, जबकि एक तीसरे यूजर ने कुत्ते के इस तरह आने को सबसे बेहतरीन स्पेशल अपीयरेंस बताया।

एक अन्य ने लिखा- 'प्रोटेक्शन इफेक्ट...'। दूसरे ने कहा- "ध्रुव राठी भी आया है।" एक ने लिखा, "डोगेश भाई जी।" एक ने कहा- डोगेश अपने को क्या लेना-देना इसके साथ रहोगे तो तुम्हें भी ठोक देंगे।

जुहू गोलीबारी की घटना और गेटवे ऑफ इंडिया का आयोजन

बता दें, 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। उस समय टाइगर फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से आना कम कर दिया था। अभिनेता से मिलने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे थे। हालांकि 15 नवंबर को उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ पुणे में देखा गया था, लेकिन 21 नवंबर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शामिल होना हमले के बाद उनका पहला आधिकारिक सार्वजनिक कार्यक्रम था।

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन 21 नवंबर को मुंबई के मशहूर गेटवे ऑफ इंडिया पर किया गया। मनोरंजन और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने वाले लोगों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना तथा आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना था। इस समारोह में शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, बोमन ईरानी और गायक सुखविंदर सिंह जैसी प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी।

Updated on:
22 Nov 2026, 10:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“मैं यहीं पैदा हुआ था, होनोलूलू में नहीं”, मंच पर भड़के दिलजीत दोसांझ, सुनाया पंजाबी दोहा

Ramayana Box Office Collection 21 Nov: रामायण ने फिर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, 17वें दिन चकनाचूर हुए इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग