बॉलीवुड

अब आप भी बना सकते हैं टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी, खुल गया एक्टर की फिटनेस का राज

फिटनेस के मामले में Tiger Shroff लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभर रहे हैं।

2 min read
Feb 15, 2019
Tiger shroff

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिटनेस का खुलासा हो गया है। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में सर्वाधिक फिट अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। टाइगर ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली हैं। फिल्मों में बेहतरीन स्टंट और डांस के अलावा टाइगर अपनी बेहतरीन बॉडी और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिटनेस के मामले में वो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभर रहे हैं। बतौर एक्शन हीरो टाइगर इतने शानदार तरीके से फाइटिंग सीन करते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है।

टाइगर को बॉडी बनाने का बहुत ही शौक है और अच्छी बॉडी के लिए वो हर चार महीने में अपने वर्कआउट में चेंज करते रहते हैं। टाइगर केवल रूटीन वर्कआउट नहीं करते बल्कि इससे अलग हटकर भी एक्सरसाइज करते हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए वेटलिफ्टिंग और अन्य कई तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। फिटनेस के साथ ही टाइगर खुद की डाइट का भी खास ध्यान रखते हैं।

उनके डाइट प्लान में अंडे का सफेद भाग, ओटमील, ड्राई फ्रूट्स, चिकन या मछली, हरी सब्जियां और प्रोटीन जरूर शामिल होते हैं। दोपहर के खाने में वो मछली और ब्रोकली लेते हैं। अपने खाने में टाइगर फाइबर वाले फूड को जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा वो अपनी नींद को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। व्यस्त होने के बावजूद वो रात 10 बजे सो जाते हैं और सुबह 6 बजे उठते हैं।

Published on:
15 Feb 2019 02:43 pm
Also Read
View All