
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने जमाने के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने राम-लखन, हीरो, तेरी मेहरबानियाँ और खलनायक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सालों बाद भी जैकी श्रॉफ के अंदाज के लोग दीवाने हैं। आज जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ की बात करें तो अभी तक वो बॉलीवुड से दूर हैं। कृष्णा अपनी बोल्ड तस्वीरों, फिटनेस और अफेयर्स के चलते खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। अब कृष्णा अपने पहले रिलेशनशिप की वजह से एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने की खुलकर बात
कृष्णा श्रॉफ ने अपने पहले रिलेशनशिप में हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए कृष्णा श्रॉफ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इंटरव्यू में जब कृष्णा से पूछा गया कि कभी उनका दिल टूटा है? तो कृष्णा ने बताया कि 'जब वो 20 साल की थी। तब उनका पहला ब्रेकअप हुआ था। जिससे वो काफी दुखी हुई थीं।'
दोनों की सहमति से हुआ पहला ब्रेकअप
अपने पहले रिलेशनशिप में हुए ब्रेकअप के बारें में बताते हुए कृष्णा ने बताया कि 'वो अपने पहले बॉयफ्रेंड संग 3 साल तक रही थीं। समय के साथ रिलेशनशिप को लेक दोनों ही काफी सीरियस हो गए। फिर दोनों साथ रहने लगे। साथ में ही दुनियाभर में घूमने लगे और साथ ही में काम करने लगे थे। कृष्णा ने बताया कि उनके ब्रेकअप में लड़ाई जैसी कोई बात नही थी। दोनों की सहमति से ही ब्रेकअप करने का फैसला लिया था और जिंदगी में आगे बढ़ने का सोचा था।'
पहली बार टूटा कृष्णा श्रॉफ का दिल
कृष्णा श्रॉफ ने आगे बताया कि 'ये वो पल था जब उनका दिल टूटा था। लेकिन वो खुद को प्रेरित करना जानती थीं। जो एनर्जी वो अपने रिलेशनशिप में लगा रही थीं। वो उन्होंने अपने पर लगानी शुरू कर दी। जब उन्होंने खुद पर एनर्जी को लगाना शुरू किया तो वो फिर कभी रूकी नहीं। कृष्णा ने बताया कि यहीं से उनके फिटनेस का सफर भी शुरू हुआ। इस लिए वो हमेशा इस एक्सपीरियंस की आभारी रहेंगी।'
एबन हायम्स संग ब्रेकअप से कृष्णा को मिली बड़ी सीख
वैसे आपको बता दें कुछ समय पहले कृष्णा श्रॉफ अपने भाई टाइगर श्रॉफ के दोस्त मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर एबन हायम्स के साथ रिलेशनशिप में थी। कृष्णा ने एबन संग अपने रिलेशनशिप की खबर खुद सोशल मीडिया के जरिए थी। जिस पर उन्हें बाद मे बहुत पछतावा हुआ था। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि एबन संग ब्रेकअप के बाद उन्होंने ये सीख लिया है कि कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारें में किसी को नहीं बताना चाहिए।