बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ऋतिक रोशन को देंगे टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

टाइगर श्रॉफ ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ऋतिक रोशन को देंगे टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 10:28 AM IST
tiger shroff
tiger shroff

बॉलीवुड के एक्शन स्टार बनकर उभरे जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ बीते कुछ दिनों पहले टाइगर और दिशा पटानी के रिलेशनशिप की खबरें खूब वायरल हो रही थी। लेकिन इन दिनों वह हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो फर्स्ट ब्लड' की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि इससे पहले वह करण जौहर की आगामी मूवी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। दरअसल, टाइगर इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'रैंबो फर्स्ट ब्लड' के लिए जीम में घंटो पसीना बहा रहे हैं। अपने इसी वर्क आउट का एक वीडियो टाइगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे यह खूब वायरल भी हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में भारी-भरकम डंबल लेकर बॉडी-बिल्डिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने काफी जबरदस्त बॉडी बनाई हुई है। इसे देख आप भी इनकी बॉडी के कायल हो जाएंगे। बता दें कि टाइगर ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'सबसे बड़े सुपरहीरो की तरह दिखने के लिए नए अवतार की जरूरत है तैयारी शुरू हो चुकी है।' साथ ही वीडियो के कैप्शन में एक शानदार चीज भी देखने को मिली है जिसे टाइगर ने हैसटैग में लिखा '#HrithikVsTiger' इससे यह पता चलता है कि वह बॉलीवुड के दूसरे सुपरहीरो ऋतिक रोशन से टक्कर ले रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ बागी 2 में

बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्शन और डांस में खुद को माहिर बनाने के लिए खूब पसीना बहाया था। वहीं वह इस वीडियो में भी काफी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। गौैरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की मूवी 'बागी 2' में भी काफी जबरदस्त एक्शन देखने को मिले थे।

Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब