बॉलीवुड

सलमान की टाइगर जिंदा है ने फर्स्ट डे की धमाकेदार शुरूआत, देखें वीडियो

सलमान की 'टाइगर जिंदा है' ने फर्स्ट डे की धमाकेदार शुरूआत, देखें वीडियो

2 min read
Dec 22, 2017
Salman_Khan

इंडिया में लगभग 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई दबंग सलमान खान आैर कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने फर्स्ट डे धमाकेदार शुरूआत की है। 'टाइगर जिंदा है' को लेकर सभी ये कयास लगाने में जुटे हैं कि पहले दिन और वीकेंड में कितना कमा पाएंगी। 'टाइगर जिंदा है' ने मॉर्निंग शो में सिनेमाघरों में 50 से 60 फीसदी सीटों के साथ बंपर शुरूआत की।

इसमें को दोहराय नहीं कि टाइगर जिंदा ने निश्चित रूप से बंपर शुरूआत की है और पहले दिन लगभग 30 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर लेगी। हालांकि, पुख्ता आंकड़ें तो शो छुटने के बाद ही मिल पाएंगे। इस साल सबसे हार्इ्एस्ट ओपनिंग का रिकॉर्ड अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' के नाम है।

लेकिन अजय देगवन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' नेशनल हॉलिडे के दिन रिलीज हुई जबकि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक नॉर्मल दिन रिलीज हुई है। अगर 'टाइगर जिंदा है' की कहानी पॉजिटीव हुई तो कमाई के असली आंकड़े तो वीकेंड तक ही मिल पाएंगे।

अगर इवनिंग शो में सिनेमाघरों में दर्शक उमड़ पड़े तो शनिवार, रविवार और सोमवार को बंपर कमाई कर सकती है। वैसे फिल्म की दुनियाभर में जिस तरह से बात हो रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि 'टाइगर जिंदा है' रिकॉर्ड ब्रेकिंग शुरूआत करेगी। यह फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है।

साल 2013 में एक था टाइगर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। वहीं टाइगर जिंदा है क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। इसे नए साल का भी फायदा मिलेगा और यह पिछली बार से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। सिनेस्तान डॉट कॉम ने ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के अनुसार बताया है कि फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म की कहानी 25 भारतीय और 15 पाकिस्तानी नर्सों को आजाद कराने के इर्द-गिर्द घूमती है। इन नर्सों को एक अस्पताल के अंदर बंधक बनाया हुआ है।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 11: टूटा विकास की सब्र का बांध, गुस्से में आकर आकाश के साथ की हाथापाई और किया जबरन KISS… देखें वीडियो
Also Read
View All