बॉलीवुड

अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स, जानिए कौनसे सेलेब्स हैं टॉप 10 पर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। बॉलीवुड के अन्य स्टार्स भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं कौन हैं वे टॉप 10 सेलेब्स
2 min read
• •
Apr 15, 2021
top_10_instagram_celebs_1.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भले ही कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी फिल्मों के साथ ही फैंस उनकी सोशल पोस्ट्स के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस को बहुत तेजी से फैंस मिल रहे हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। हालांकि अनन्या अभी भी बॉलीवुड के टॉप 10 उन सेलब्स से पीछे है जो इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बहुत आगे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वे टॉप 10 सेलेब्स:

1. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, क्रिकेटर विराट कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्ती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 62 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

2. श्रद्धा कपूर
प्रियंका के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स में श्रद्धा कपूर का नाम है। उनके इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

3. नेहा कक्कड़
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की लोकप्रियता अन्य सिंगर्स से बहुत ज्यादा है। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर कई भारतीय एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

4. दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं। उनके इंंस्टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

5. आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

6. अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 49 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

7. जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी इंडियन टॉप 10 इंस्टाग्राम सेलेब्स में शामिल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 49 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस मामले में एक्ट्रेस, अक्षय कुमार से थोड़ा ही पीछे हैं।

8. अनुष्का शर्मा
भले ही अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हों, लेकिन एक्ट्रेस के 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे भी इंस्टाग्राम पर मौजूद टॉप सेलेब्स में आती हैं।

9. कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अनुषका के फॉलोअर्स की संख्या से कुछ ही पीछे हैं।

10. सनी लियोन
इस लिस्ट में 10 वें नंबर पर हैं एक्ट्रेस सनी लियोन। सनी के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Published on:
15 Apr 2021 04:39 pm
Also Read
View All
Delhi Protest: जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- नारे लगाने से देशभक्ति साबित नहीं होती

“जानबूझकर पोक करते हैं रिपोर्टर्स”, तनीषा मुखर्जी ने दुर्गा पूजा पंडाल में जया बच्चन को लेकर दिया बयान, बोलीं- उन्हें परेशान मत करना

नाना पाटेकर के निधन पर फूटा तनुश्री दत्ता का गुस्सा, रावण से कर डाली तुलना, बोलीं- माफी भी नहीं मांगी

“क्या अंबानी भारत के बॉस हैं?”, एलन मस्क के विवादित बयान पर भड़के कमल हासन, कंगना रनौत ने भी अभिनेता का किया सपोर्ट

मनीषा कोइराला से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे नाना पाटेकर! बोले- ‘मुझे उनकी याद आती है’