बॉलीवुड

इन बॉलीवुड फिल्मों का बजट था करोड़ों में, ऐसी हुई फ्लाॅप की आज नाम भी याद नहीं होगा आपको

आज हम उन्हीं चुनिंदा फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में करोडो़ं खर्च किए, लेकिन फिर भी वे सुपरफ्लॅाप रहीं...    
2 min read
Nov 17, 2018
top 5 Bollywood's Most Expensive high budget Flop movies
top 5 Bollywood's Most Expensive high budget Flop movies

बॅालीवुड इंडस्ट्री में वक्त के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज की यंग जनरेशन स्टार्स से ज्यादा फिल्म की स्क्रिप्ट को अहमियत देने लगी है। आजकल बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्म सुपर फ्लॅाप हो जाती है और नए स्टार्स रातों-रात हिट हो जाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में राजकुमार रॅाव, आयुष्मान खुराना जैसे स्टार्स ने सभी खानों को पीछे छोड़ नई जनरेशन के बीच एक खास जगह बना ली हैं। क्या आप जानते हैं बॅालीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें करोडो़ं खर्च हुआ है। लेकिन अच्छी कहानी न होने की वजह से इन्हें मुंह की खानी पड़ी। आज हम उन्हीं चुनिंदा फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में करोडो़ं खर्च किए, लेकिन फिर भी वे सुपरफ्लॅाप रहीं...

शानदार

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' 75-100 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म में सबकुछ था सिवाए एक अच्छी कहानी के।

बॅाम्बे वेलवेट

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे उम्दा कलाकारों की फिल्म 'बॅाम्बे वेलवेट' 125 करोड़ के बजट में बनी थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरे 100 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था।

रावण

मनी रत्नम की फिल्म 'रावण' भी सुपर फ्लॅाप फिल्म साबित हुई थी। फिल्म 100करोड़ के बजट कि थी। लेकिन फिल्म 50% की भी कमाई नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था।

द्रोणा

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं थी। शायद किसी को याद भी न हो इस फिल्म का नाम। पर ये फिल्म बनाने में 87- 100 करोड़ का खर्चा हुआ था। फिल्म पूरी तरह फ्लॅाप रही।

ब्लू

अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्लू' 129 करोड़ के बजट में बनी थी, जो बॅाक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

Published on:
17 Nov 2018 10:10 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा