जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन परिक्रमा के दौरान तेज प्रताप की तबीयत बिगड़ गई। यह खबर पटना तक पहुंची तो उनकी मां राबड़ी देवी ने उन्हें फोन किया। पहले राबड़ी देवी ने तेज प्रताप का हाल चाल जान और बाद में मनाने की कोशिश की। राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को कहा काफी समय हो गया अब घर वापस आ जाओ। हालांकि, तेज प्रताप ने राबड़ी देवी को क्या आश्वासन दिया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, उन्होंने इशारों में कहा कि वे कार्तिक मास के बाद पटना लौट सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कहा गया था कि तेज प्रताप कहीं रहें, लेकिन पूरा परिवार बहू ऐश्वर्या राय के साथ है। तेज प्रताप ने साफ कह दिया था कि चाहे कुछ हो जाए, लेकिन वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नहीं रह सकते हैं। इतना ही नहीं तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि उनका परिवार उनके साथ नहीं है।