बॉलीवुड

करोड़ो फैंस के दिलों की धड़कन.. ये 7 जोड़े अगले साल बसाएंगे घर, 5वां नाम जान चौंक जाएंगे आप

आइए जानते हैं इन बॅालीवुड कपल्स के नाम जो अगले साल शादी कर सकते हैं।

3 min read
Nov 12, 2018
top 7 bollywood and tv celebrities tie knot in 2019

बॅालीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का माहौल है। इस साल सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे कई बड़े स्टार्स ने शादी की है। अब आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से वहीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी करने वाली हैं। पर आपको बता दें इन दो ग्रेंड वैडिंग के बाद शादी का सिलसिला थमने वाला नहीं है। अगले साल कई स्टार्स शादी करने वाले हैं। इस बात का खुलासा कहीं न कहीं खुद सेलेब्स ने कर दिया है। तो आइए जानते हैं इन बॅालीवुड कपल्स के नाम जो अगले साल शादी कर सकते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

करण जौहर के शो 'कॅाफी विद करण' में आलिया भट्ट ने खुलकर अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने हिंट भी दे दी है कि वह अगले साल तक शादी कर सकती हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल

हाल में आए टॅाक शो 'कॅाफी विद करण' में वरुण ने ये ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं पहली बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बारे में भी खुलकर बात की।

कपिल शर्मा औप गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा का कॅरियर भले ही कितने उतार-चढ़ाव में रहा हो पर इसके बावजूद गिन्नी चतरथ ने उनका हर मोड़ पर साथ दिया। सुनने में आ रहा है कि कपिल जल्द ही गिन्नी से शादी करने वाले हैं।

हिना खान और रॅाकी जैसवाल

'बिग बॅास' के दौरान हिना खान ने देशभर के सामने राॅकी जैसवाल से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। बता दें इस जोड़े के भी अगले साल शादी करने की उम्मीद है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल

काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे ऋचा चड्ढा और अली फजल भी अगले साल एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।

राजकुमार रॅाव और पत्रलेखा

कॅरियर के शुरुआती दिनों से राजकुमार रॅाव का नाम अगर किसी से जुड़ा है तो वो हैं पत्रलेखा। सुनने में आ रहा है कि ये जोड़ा अगले साल शादी कर सकता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अब किसी से नहीं छिपा। हाल में मलाइका के जन्मदिन पर वह अर्जुन के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने गई थीं। बताया जा रहा है कि ये जोड़ा अगले साल शादी कर सकता है।

ये भी पढ़ें

लेस्बियन लड़की की दास्तां सुन करण जौहर ने भी खोला खुद का यह राज, छलका दर्द

Published on:
12 Nov 2018 10:44 am
Also Read
View All