IMDB की भारतीय सिनेमा और टेलीविजन लिस्ट आई सामने अक्षय कुमार को मिला पांचवा स्थान सलमान खान को मिला छठवां स्था
नई दिल्ली | IMDB की तरफ से भारतीय सिनेमा और टेलीविजन लिस्ट में टॉप 10 एक्टर और एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का नाम पहले पायदान पर है। प्रियंका की हाल ही में फिल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई थी। जिसको भले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स ना मिला हो लेकिन प्रियंका ने आईएमडीबी की लिस्ट में टॉप पर स्थान बनाया है। बता दें कि ये सूची आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है। IMDB के 200 मिलियन से ज्यादा दर्शक पेज को देखते हैं इसके ही आधार पर ये रैंकिंग दी जाती है।
सुत्रों के मुताबिक, IMDB की जो लिस्ट सामने आई है वो काफी हैरान करने वाली है। इस लिस्ट में कई नए सितारों ने भी बाज़ी मार ली है। प्रियंका चोपड़ा ने पहला पायदान हासिल किया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर दिशा पाटनी ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। वहीं तीसरा स्थान रितिक रोशन (Hrtihik Roshan) को मिला। रितिक की इस साल दो फिल्में सुपर 30 और वॉर रिलीज़ हुईं जिन्होंने धमाल मचाया है। फिल्म वॉर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
चौथे स्थान पर फिल्म कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को पांचवा और सलमान खान (Salman Khan) को छठवां स्थान मिला है। कटरीना को आठवां स्थान दिया गया है। नौवें स्थान पर फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आने वाली रकुल प्रीत हैं। वेब सीरीज़ में नजर आने वाली शोभिता धुलिपाला को दसवां स्थान मिला।