बॉलीवुड

बेटी को पोर्न स्टार के साथ फिल्म करते देख इस एक्ट्रेस की मां ने तोड़ लिया रिश्ता, जानें क्या कहा…

माहिका अब फिल्म 'द मॉर्डन कल्चर' में नजर आएंगी लेकिन कोई है जिन्हें माहिका के इस फैसले पर एतराज है। जी हां, खबरें गर्म हैं कि डैनी डी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के फैसले से माहिका की मां बिल्कुल खुश नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 10:12 AM IST
tv actress mahika sharma mother upset debut with british porn star
tv actress mahika sharma mother upset debut with british porn star

एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। 25 वर्षीय एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। बता दें जल्द ही माहिका पोर्न स्टार डैनी डी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। टीवी शो में काम कर चुकीं माहिका अब फिल्म 'द मॉर्डन कल्चर' में नजर आएंगी लेकिन कोई है जिन्हें माहिका के इस फैसले पर एतराज है। जी हां, खबरें गर्म हैं कि डैनी डी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के फैसले से माहिका की मां बिल्कुल खुश नहीं हैं। बात इतनी बिगड़ गई है कि माहिका की मां ने बेटी से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया है।

फिल्म 'द मॉर्डन कल्चर' में माहिका पोर्न स्टार डैनी डी के साथ नजर आएंगी। दोनों ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी होंगे। हाल में जब इस बारे में माहिका से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा,'मैं 'द मॉर्डन कल्चर' में गीता का किरदार निभा रही हूं। फिल्म की कहानी गीता नामक टिपिकल भारतीय लड़की पर आधारित होगी, जिसे लॉस एंजिलिस के हिसाब से ढलने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे ही वह अपने प्यार के साथ भारत लौटती है, वैसे ही डैनी को भारतीय संस्कृति को समझने में मुश्किलें आती हैं।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिका की मां ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया है। यह जानना माहिका के लिए काफी शॉकिंग था। जब इस बारे में एक्ट्रेस से सवाल हुए तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां के फैसला का सम्मान करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि वह समझ पाएंगी कि मैं कोई पोर्न फिल्म नहीं कर रही हूं। यह बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें एक ब्रिटिश पोर्न स्टार काम कर रहा है। वह मेरा दोस्त है। फिलहाल, मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।'

इसके अलावा माहिका शर्मा अपने स्टेटमेंट्स की वजह से विवादों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अफरीदी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। इस बारे उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया। माहिका ने कहा, 'हां, लोग सोशल मीडिया पर मेरा मजाक बनाते हैं। हालांकि, मैं ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती।'

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’