इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए स्क्रीनशॉट्स को कैप्शन देते हुए माहिका ने लिखा कि डैनी डी मेरे सुपर हीरो जानते हो, तुम एक सपने के सच होने जैसे हो... मुझे भरोसा है कि तुम भारत में भी कई दिलों को जीत लोगे... तुम्हारे एक्सप्रेशंस बेहतरीन हैं... और जब तक हम करीब आएं और दर्शकों के बीच हों... तब तक तुम्हारे वीडियोज मेरी मदद करेंगे...तुम्हारे इंतजार में। बस इसी बात पर माहिका को ट्रोलर्स ने दी अडल्ट इंडस्ट्री में काम करने की करने की तक सलाह। जानकारी के लिए बता दें कि, माहिका ने ब्रिटिश अडल्ट ऐक्टर डैनी डी के साथ एक प्रॉडक्शन हाउस शुरू किया है। माहिका और डैनी अपने प्रॉडक्शन हाउस में ही बानी 'द मॉडर्न कल्चर' नाम की फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।