
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का वेडिंग रिसेप्शन रविवार को रखा गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। समारोह में अभिनेत्री रेखा भी पहुंची। अभिनेता अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए। इनकी एंट्री वेन्यू पर एक साथ हुई। अक्षय ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। वहीं ट्विंकल सिल्वर अनारकली सूट में खूबसूरत दिखीं।
अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और रेखा के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने साथ में फोटो खिंचाई। फोटो सेशन के बाद रेखा अक्षय कुमार से बात करने लगीं। यह देख ट्विंकल खन्ना वहां एक पल के लिए भी नहीं रुकीं और फौरन निकल गईं। बाद में रेखा और अक्षय भी ट्विंकल के पीछे-पीछे चल दिए।
बता दें कि रेखा और अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में साथ काम किया था। रेखा ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में दोनों के कुछ बोल्ड सीन भी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।