बॉलीवुड

ट्विटर के खिलाफ अदालत जाऊंगा : केआरके

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए ट्विटर ने अभिनेता कमाल आर. खान का ट्विटर अकाउंट फिर से निलंबित कर दिया है...
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 11:21 AM IST
Kamal
Kamal

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए ट्विटर ने फिल्म समीक्षक आैर अभिनेता कमाल आर. खान का ट्विटर अकाउंट फिर से निलंबित कर दिया है। इसके बाद कमाल ने कहा है कि वह ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। कमाल का अकाउंट पिछले साल दिवाली पर अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन की 'शिवाय' की खराब समीक्षा के कारण निलंबित कर दिया गया था। उनका कहना है कि अब वह फिर से इस सोशल मीडिया साइट पर नहीं लौटेंगे। बता दें कि कमाल आर खान अक्सर अपने टिृवटर अकाउंट से फिल्मों की के अच्छे आैर बुरे कारणों को शेयर करते रहते हैं।

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल केआरके बॉक्स ऑफिस, जहां वह खबरें और फिल्म की समीक्षा साझा करते हैं, पर बयान में कहा, 'मैंने ट्विटर पर अपने साठ लाख फालोअर बनाने के लिए चार साल और बहुत पैसा खर्च किया है। इसलिए, मैं निश्चित तौर पर ट्विटर के खिलाफ अदालत जाऊंगा और मुझे अब तक मेरे खाते पर खर्च किए गए पैसे और समय का भुगतान करने के लिए कहूंगा।'

खबरों के मुताबिक, कमाल ने आमिर की नई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की समीक्षा के दौरान इसके क्लाईमेक्स को उजागर कर दिया। कमाल ने कहा कि उनका अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है क्योंकि उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमियां गिनाईं। उन्होंने कहा, 'मैं मीडिया को बताना चाहता हूं कि मैं ट्विटर पर कोई नया अकाउंट नहीं खोलूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरा अकाउंट इसीलिए बंद कर दिया क्योंकि आमिर खान मुझे ट्विटर पर नहीं चाहते। इसका मतलब है कि आमिर खान ही ट्विटर के असली माविक हैं।'

कमाल ने कहा, 'मैंने किसी को गाली नहीं दी, किसी को धमकाया नहीं। इसलिए साठ लाख फालोअर वाले मेरे अकाउंट को सस्पेंड करने का ट्विटर को अधिकार नहीं था। उन्होंने ऐसा बिना एक भी चेतावनी दिए किया जिसका मतलब यह हुआ कि वे चाहते हैं कि केवल आमिर ट्विटर का इस्तेमाल करें।'

Published on:
Also Read
View All