हासन ने कहा कि बाद में उन्होंने सोचा कि नोटबंदी सही थी, लेकिन इसे जिस तरह से लागू किया गया, वह गलत था। उन्होंने कहा कि अब ऐसी आवाजें उठ रहीं हैं कि नोटबंदी धोखाधड़ी थी और सरकार की ओर से इस संबंध में कमजोर प्रतिक्रिया से इसके बारे में गंभीर शंका उभरी है। खैर, नोटबंदी को लागू हुए कई माह गुजर चुके हैं। इसे लेकर जहां तमाम पार्टियां विरोध करती रहीं, वहीं ग्लैमर जगत से मोदी के इस निर्णय को सही ठहराया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने नोटबंदी को सही बताया था, उनमें एक कमल हासन भी थे, लेकिन अब कमल को लगने लगा है कि मोदी का नोटबंदी निर्णय सही नहीं था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कमल अब नोटबंदी का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या इसके पीछे भी कोई राजनीतिक मंशा है? कुछ भी हो सकता है। वैसे भ्ी कमल पिछले काफर समय से राजनीति में आने को लेकर चर्चा में हैं।