बॉलीवुड

उदित नारायण ने Live शो में सबके सामने महिला को किया Kiss, Video देख लोग बोले- कुछ तो…

Udit Narayan Kiss: फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है। इसमें वो एक महिला को लिप किस करते दिख रहे हैं। इसकी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।

2 min read
Feb 01, 2025
Udit Narayan Trolled Singer Kisses Female Fan On Lips in Live Show

Udit Narayan Kiss Video: 80-90 के दशक के मशहूर गायक उदित नारायण को लोग सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कई महिला फैंस को किस कर दिया।

किस नॉर्मल होता तो शायद इतनी दिक्कत न होती लेकिन उन्होंने कुछ महिला को लिप पर ही किस कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इसलिए उन्हें ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव शो के दौरान महिला को किया किस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के में उदित नारायण टिप टिप बरसा पानी परफॉर्म करते दिख रहे हैं। उसी दौरान एक फीमेल फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मंच के पास जाती है। वो उन्हें गाल पर किस कर लेती है इसके बाद उदित नारायण महिला के होठों पर किस कर डालते हैं।

इसके बाद दूसरी महिलाएं उनके पास आती हैं गले लगाने की कोशिश करती हैं। लेकिन गायक तब उन्हें गाल पर किस करते दिखाई देते हैं। यहां देखिए वीडियो:

इस वीडियो को देख बहुत से लोग भड़क गए हैं। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक ने लिखा- ‘उदित नारायण से ऐसी उम्मीद नहीं थी’। एक ने लिखा- ‘कुछ तो मर्यादा रखो’। एक अन्य ने लिखा- ‘किसी दिन सही लड़की मिल गई तो मिला के एक कंटाप देगी धूत पे तब सुधरेगा ये बुड्ढा’।

Udit Narayan Trolled
Udit Narayan Trolled


69 उदित नारायण फेमस सिंगर हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। उनसे ऐसे व्यवहार की किसी को उम्मीद न थी।

Updated on:
01 Feb 2025 11:23 am
Published on:
01 Feb 2025 11:06 am
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स